12 मार्च को इंदिरा गांधी स्टेडियम में मुख्यमंत्री करेंगे जन संवाद

12 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित समृद्धि यात्रा को लेकर सोमवार को समाहरणालय पूर्णिया के महानंदा सभागार में डीएम अंशुल कुमार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों व वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.

समृद्धि यात्रा की पूर्व तैयारी को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

सीएम की यात्रा का रूपरेखा

– जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल का करेंगे निरीक्षण

– मां पूरण देवी मंदिर में मुख्यमंत्री करेंगे पूजा-अर्चना – योजनाओं का उद्घाटन और नई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास- जिले के वरीय पदाधिकारी के साथ सीएम करेंगे समीक्षा बैठक

पूर्णिया. 12 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित समृद्धि यात्रा को लेकर सोमवार को समाहरणालय पूर्णिया के महानंदा सभागार में डीएम अंशुल कुमार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों व वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. जिला पदाधिकारी ने समृद्धि यात्रा की अद्यतन तैयारियों की कार्य प्रगति को लेकर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के साथ बिंदुवार विस्तृत समीक्षा की. समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा वरीय पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक और जनसंवाद का कार्यक्रम निर्धारित है. मुख्यमंत्री यात्रा के दौरान नव निर्मित डेयरी मत्स्य पशुपालन संसाधन विभाग, जिला स्तरीय संसाधन प्रशिक्षण केंद्र जिला पूर्णिया में संबंधित विभागों द्वारा लगाये गये सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी व विकास योजनाओं के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे. इसके तत्पश्चात मुख्यमंत्री इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे. इस कार्यक्रम के पूर्व मुख्यमंत्री मां पूरण देवी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे. इस मौके पर प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा घोषित विभिन्न योजनाएं जो पूर्ण हैं, उसका उद्घाटन और नई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन व शिलान्यास किये जाने वाली योजनाओं की सभी आवश्यक तैयारी निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा कर लें. जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री द्वारा समृद्धि यात्रा के दौरान संबंधित वरीय पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक व जनसंवाद कार्यक्रम निर्धारित है. इसको लेकर संबंधित पदाधिकारी को त्वरित गति से कार्य ससमय करने का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी अंजनि कुमार, अपर समाहर्ता राजस्व, विधि व्यवस्था, आपदा तथा अपर समाहर्ता विभागीय जांच सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >