पूर्णिया कोर्ट से सहरसा के बीच रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग, यात्रियों में हड़कंप

यात्रियों में हड़कंप

जानकीनगर. पूर्णिया कोर्ट से सहरसा रेलवे स्टेशनों के बीच प्लेटफार्म पर ट्रेनों के बोगियों में सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक समस्तीपुर राजेश कुमार एवं आरपीएफ इंस्पेक्टर बनमनखी विजय शंकर के नेतृत्व में मजिस्ट्रेट एवं आरपीएफ जवानों ने सघन चेकिंग अभियान चलाया. लालगाडी चेकिंग अभियान चलाये जाने से पूर्णिया कोर्ट से सहरसा के बीच रेलवे स्टेशनों पर रेल यात्रियों में हड़कंप मच गया. सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक समस्तीपुर राजेश कुमार ने बताया कि पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक समस्तीपुर ज्योतिष प्रकाश मिश्रा एवं सीनियर डीसीएम समस्तीपुर अन्नया स्मृति के आदेशानुसार लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा.उन्होंने रेल यात्रियों से अपील की है कि पूर्णिया कोर्ट से सहरसा के बीच ट्रेनों में सफर के दौरान टिकट कटाकर ही चलें. बेटिकट यात्रा न करें.पकड़े जाने पर जुर्माना अथवा जेल भी जा सकते हैं.उन्होने कहा कि वे यात्रियों को टिकट कटाकर यात्रा करने के लिए रेलवे स्टेशनों पर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >