पुलिस वाला बनकर बाइक सवार से दो लाख के सोने की चेन व अंगूठी की ठगी

पुलिस वाला बनकर बाइक सवार से दो व्यक्तियों ने दो लाख मूल्य के सोने की चेन व एक अंगूठी की ठगी कर ली.

पूर्णिया. पुलिस वाला बनकर बाइक सवार से दो व्यक्तियों ने दो लाख मूल्य के सोने की चेन व एक अंगूठी की ठगी कर ली. घटना मंगलवार की दोपहर शहर के टैक्सी स्टैंड रोड के पास हुई. इस संबंध में पीड़ित मधुबनी थाना क्षेत्र के अमला टोला निवासी प्रभास कुमार ने के हाट थाना में आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई का अनुरोध किया है. पीड़ित ने बताया कि वह एक आवश्यक काम से बस स्टैंड जा रहा था. इसी दौरान टैक्सी से रोड के पास फोन आने पर वह बाइक रोककर मोबाइल पर बात करने लगा. बातचीत के क्रम में वहां बुलेट बाइक से दो व्यक्ति पहुंचा. दोनों ने उसके गले में सोने की चेन और हाथ में अंगूठी को देखते हुए कहा कि वे लोग पुलिस विभाग से हैं. आवश्यक कार्य से दोनों सादे लिबास में घूम रहे हैं. दोनों ने कहा कि सुरक्षा कारण से अपने गले की चेन व अंगूठी खोलकर पॉकेट में रख लें. ऐसा कह कर उसने गले से सोने की चेन एवं अंगूठी खुलवा लिया और कागज में लपेटकर उनसे रुमाल लिया और उसमें बांधकर दे दिया. रुमाल ने बंधा चेन एवं अंगूठी को पेंट के पॉकेट में डालकर बाइक से बस स्टैंड की ओर बढ़ गया. कुछ दूर जाने पर उन्हें शक हुआ और बाइक रोककर रुमाल को खोलकर जांच की, तो कागज में लपेटा पत्थर का दो टुकड़ा मिला. वह समझ गया कि उन्हें बुलेट बाइक सवार ने ठगी का शिकार बना लिया है. वह फौरन वापस टैक्सी स्टैंड के पास पहुंचे और दोनों अज्ञात व्यक्तियों की खोजबीन की, लेकिन वे दोनों वहां नहीं मिले. उन्होंने बताया कि ठगी हुए सोने की चेन डेढ़ लाख एवं अंगूठी 50 हजार मूल्य की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >