पूर्णिया कॉलेज के प्रो डॉ एसएन सुमन को समारोहपूर्वक विदाई

पूर्णिया कॉलेज

पूर्णिया. पूर्णिया कॉलेज के गणित के प्रोफेसर डॉ एस एन सुमन शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए. उनके सेवानिवृत्त होने पर पूर्णिया कॉलेज के गणित विभाग में विदाई समारोह में प्रधानाचार्य डॉ सावित्री सिंह ने कहा कि डॉ. सुमन ने अपनी कार्यशैली से अमिट पहचान बनायी है. उच्च शिक्षा जगत को आगे भी उनसे काफी अपेक्षाएं हैं. उपकुलसचिव शैक्षणिक डॉ. नवनीत कुमार ने कहा कि सुमन सर पूर्व में विवि गणित विभाग के एचओडी भी रह चुके है.उनके साथ काम करना काफी अच्छा रहा. पीएचडी रिसर्च स्कॉलर अभिषेक आनंद ने कहा कि सुमन सर हमेशा मदद किये और छात्रों के हितों के लिए तत्पर रहते थे. इस मौके पर कुलसचिव डॉ अखिलेश सिंह,कुलानुशासक डॉ उदय नारायण सिंह, डॉ गोपाल कुमार, डॉ नवनीत कुमार,डॉ राकेश यादव,डॉ पटवारी यादव,डॉ ए खान , प्रो.मनोज सेन , रविशंकर कुमार आदि ने भी विचार रखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >