सीमांचल में घुसपैठ की समस्या को केंद्र गंभीरता से ले : विनय कुमार

पूर्णिया

पूर्णिया. भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री विनय कुमार ने सीमांचल में घुसपैठियों की बढ़ती संख्या पर गंभीर चिंता जतायी है और कहा है कि यह सीमांचल की सुरक्षा पर खतरा है. उन्होने पिछले दिनों शीशाबाड़ी की जनसभा में घुसपैठियों को लेकर पीएम मोदी के वक्तव्य का स्वागत किया और कहा कि आज की मौजूदा परिस्थिति में केंद्र को इसपर गंभीरता से सोचने की जरूरत है. उन्होने कहा कि घुसपैठ के खिलाफ 1982 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले बांग्लादेशी घुसपैठ का पहला आंदोलन पूर्णिया से शुरू किया गया था. इस आंदोलन का नेतृत्व करने का पार्टी की ओर से उन्हें दायित्व सौंपा गया था. इस दौरान उन्हें जेल भी जाना पड़ा. भाजपा नेता विनय कुमार ने कहा कि कांग्रेसियों की सरकार में पूर्णिया को हमेशा चारागाह के रूप में इस्तेमाल किया गया. इस्तेमाल करने वाले सत्ताधारी लोग बांग्लादेशी घुसपैठ को बढ़ावा एवं उसे संरक्षण दिया जिससे यहां के मूल निवासी मुख्यधारा से कटते चले गये. बीते वर्षों में कई घटनाएं आज भी चर्चित हैं. भाजपा नेता ने पीएम मोदी के बिहार प्रेम का स्वागत करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तभी से बिहार के प्रति उनका अपनापन था. 2008 के कोशी में आयी बाढ़ आपदा में कई ट्रेन राहत सामग्री भेजी. पुन: जब वे प्रधानमंत्री बने तब से बिहार के विकास के लिए सतत प्रयासरत हैं. जिसका उदाहरण नये हवाई अड्डा, रेल संपर्क, फोर लेन सिक्स लेन, हर जिले में मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, नर्सिंग, गंगा पर नये- नये पुल का निर्माण, कई उद्योग आदि. उन्होने पूर्णिया को उपराजधानी बनाने,स्मार्ट सिटी, रोजगार के लिए उद्योग लगाने का आग्रह किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >