डाॅ श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि मनायी

गिरजा चौक स्थित श्रीकृष्ण सेवा सदन में

पूर्णिया. गिरजा चौक स्थित श्रीकृष्ण सेवा सदन में शुक्रवार को बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डाॅ श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई. इस अवसर पर श्रीबाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया. सादे समारोह के रूप में श्रीकृष्ण सेवा सदन के उपाध्यक्ष नित्यानंद कुमार की अध्यक्षता में कोषाध्यक्ष रूपेश नंदन कुमार एवं प्रवक्ता मुकेश कुमार चौधरी ने श्रीकृष्ण सिंह के किये हुए कार्यों पर अपने विचार व्यक्त किया. सेवानिवृत चिकित्सक डा विजय कुमार चौधरी ने कहा कि श्रीबाबू के किये हुए कार्यों की सराहना की और उनके विचारों से प्रेरणा लेने की बात कही. इस मौके पर मनोज कुमार मंडल, निलेश चौधरी उर्फ लड्डू ,आमोद चौधरी, छोटू पासवान, आदित्य आनंद, विकास कुमार राय आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >