दलित बस्ती में जगजीवन बाबू की 119वीं जयंती आयोजित

पूर्णिया

पूर्णिया. कांग्रेस जिला अध्यक्ष (शहरी) के द्वारा, महान स्वतंत्रता सेनानी जग जीवन राम जी का 119वीं जयंती दलित बस्ती (अमीर ऋषि टोला, वार्ड 9) में समारोहपूर्वक मनाया गया. उक्त कार्यक्रम में कांग्रेस अति पिछडा परकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार, कांग्रेस नेता रघुनंदन शाह, कामेश्वर ऋषि, गणेश घोष, बोधु ऋषि, कर्तिक घोष सहित कैई लोग शामिल हुए. जिला अध्यक्ष कुमार आदित्य ने जग जीवन बाबू के जीवन वृत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जग जीवन बाबू त्याग और शादगी के प्रतिमूर्ति थे. स्वतंत्रता सेनानी के रूप मे, भारत सरकार के मंत्री के दायितव् के साथ, रक्षा मंत्री रहते हुए,1971 के युद्ध् में कुशल नेतृत्व और अदमय साहस का परिचय दिया.उनके सादगी से प्रभावीत होकर, लोग प्यार से उन्हे बाबू जी कहते थे.वे दलित के विकास के लिए निरंतर प्रयास करते रहे.उन्होंने कहा कि सही मायने में जगजीवन बाबू सच्चे कांग्रेसी और मां भारती के सपूत थे.पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने भी विस्तार से जगजीवन बाबू के बारे में बताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >