जानकीनगर रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी से निगरानी शुरू, यूटीएस कम पीआरएस सुविधा जल्द

यूटीएस कम पीआरएस सुविधा जल्द

प्रतिनिधि ,जानकीनगर . जानकीनगर रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी फूटेज कैमरा से निगरानी शुरू हो चुकी है. पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक समस्तीपुर ज्योतिष प्रकाश मिश्रा ने दूरभाष पर बताया कि रेलवे स्टेशन तक आवाजाही के लिए एप्रोच पथ के लिए पीसीसी ढलाई सड़क निर्माण के लिए एनओसी की मंजूरी दी गयी है.वहीं सीनियर डीईएन थी समस्तीपुर उत्कर्ष कुमार को जानकीनगर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर प्रतीक्षालय का कार्य एक सप्ताह के अदंर पूरा करने का निर्देश दिया गया है. जर्जर – बिल्डिंग को दुरूस्त कर लिया गया है.सीनियर डीईएन थी समस्तीपुर उत्कर्ष कुमार ने बताया कि आईडब्लू प्रकाश चंद्रा को एक सप्ताह के अदंर प्रतीक्षालय निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है.वहीं सीनियर डीसीएम समस्तीपुर अन्नया स्मृति ने बताया कि यूटीएस कम पीआरएस की पूर्णिया कोर्ट से सहरसा के बीच महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर सुविधा बहाल की जाएगी.जिसमें जानकीनगर रेलवे स्टेशन पर अप्रैल महीने के अंतिम में यूटीएस कम पीआरएस की सुविधा बहाल होगी .ज्ञात हो कि पूर्व वार्ड सदस्य मुकेश कुमार राय के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने मांग पत्र जानकीनगर रेलवे स्टेशन प्रबंधक राजीव कुमार सौंपा था. पिछले 5 फरवरी को पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक समस्तीपुर ज्योतिष प्रकाश मिश्रा को अवगत कराया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arun kumar

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >