बाइक चोरी करते रंगे हाथ धराया, जमकर हुई पिटाई

अस्पताल परिसर में बुधवार को बाइक चोरी करते हुए एक ��ोर को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया

पूर्णिया. राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में बुधवार को बाइक चोरी करते हुए एक चोर को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की. सूचना पर की केहाट थाने की गस्ती पुलिस अस्पताल परिसर पहुंची और चोर को अपने कब्जे में लेकर थाना लाई. पकड़ाये चोर का नाम पप्पू बताया गया है, जो कटिहार जिले के कोढ़ा का रहने वाला है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अस्पताल परिसर के एक्स-रे जांच केंद्र के पास एक बाइक की चोरी दो चोर कर रहे थे. इसी दौरान एक चोर बाइक का हैंडल लॉक तोड़कर मास्टर चाभी से उसे स्टार्ट करने लगा. वहां मौजूद कुछ लोगों ने शक के आधार पर उसे पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान जैसे ही स्पष्ट हो गया कि वह बाइक चोरी कर भाग रहा था, उसकी पिटाई शुरू कर दी. जबकि दूसरा चोर लोगों को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा. काफी देर तक लात और मुक्के से उसकी पिटाई की गई. गौरतलब है कि इस घटना से एक दिन पूर्व ही अस्पताल परिसर से एक साथ दो बाइक की चोरी हो गई थी. मामले को लेकर थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि बाइक चोरी मामले में एक चोर को गिरफ्तार किया गया है. उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है. फोटो. 22 पूर्णिया 18- गिरफ्तार चोर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >