यूजी की परीक्षा में प्रश्नपत्र पर पीजी लिखा देख परीक्षार्थी हुए बेचैन

पूर्णिया विवि की ओर से यूजी सेमेस्टर वन दिसंबर 2025 की परीक्षा सोमवार को शुरू हुई. परीक्षा के दौरान इकोनोमिक्स के प्रश्नपत्र में पीजी लिखा देख परीक्षार्थी बेचैन हो गये.

पूर्णिया. पूर्णिया विवि की ओर से यूजी सेमेस्टर वन दिसंबर 2025 की परीक्षा सोमवार को शुरू हुई. परीक्षा के दौरान इकोनोमिक्स के प्रश्नपत्र में पीजी लिखा देख परीक्षार्थी बेचैन हो गये. प्रश्नपत्र के मुख्य पृष्ठ के ऊपरी हिस्से पर छोटे अक्षरों में यूजी सेमेस्टर वन इकोनोमिक्स एमजेसी वन अंकित था. मगर मध्य में बड़े अक्षरों में 2025 दिसंबर पीजी सेमेस्टर वन इकोनोमिक्स पेपर एमजेसी वन इंट्रोडक्टरी माइक्रो इकोनोमिक्स अंकित पाया गया. एकबारगी परीक्षार्थी हड़बड़ा गये कि उन्हें यूजी के बदले पीजी का प्रश्नपत्र मिल गया है. हालांकि, प्रश्न यूजी के ही थे जिसकी तसल्ली होने के बाद परीक्षार्थियों ने इत्मीनान से परीक्षा दी. विवि परीक्षा नियंत्रक प्रो अमरकांत सिंह के हवाले से विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो संतोष कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रिंटिग मिस्टेक थी. ऊपरी हिस्से में यूजी अंकित था. मसले का तुरंत निष्पादन कर लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >