पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थाना की पुलिस ने 75 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया .थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि जलालगढ़ थानाक्षेत्र के मेंहींनगर वार्ड संख्या 8 स्थित विकास कुमार और कमलेश कुमार साह को रविवार रात को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया. मामले में गिरफ्तार तस्कर को सोमवार दोपहर दो बजे को जेल भेजा गया. बताया गया कि बीआर 11एयू 7903 नम्बर की ऑल्टो कार में दोनों तस्कर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार तस्कर के पास कार सहित दो मोबाइल, नकदी 210 रुपये, के साथ गिरफ्तार किया गया. दोनों गिरफ्तार में विकास कुमार मेंहींनगर जलालगढ़ और कमलेश कुमार साह पिपरपांति एकम्बा जलालगढ़ निवासी है. दोनों गिरफ्तार आपस मे साला बहनोई है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.