थैलेसीमिया दिवस पर रक्तदान शिविर आज

उक्त जानकारी संस्था की अध्यक्षा सरिता अग्रवाल तथा सचिव विमल सर्राफ ने संयुक्त रूप से दी

पूर्णिया. अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति पूर्णिया शाखा द्वारा 8 को मई थैलेसीमिया दिवस पर राजस्थान सेवा समिति में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा. उक्त जानकारी संस्था की अध्यक्षा सरिता अग्रवाल तथा सचिव विमल सर्राफ ने संयुक्त रूप से दी. उन्होंने बताया कि थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर के आयोजन को लेकर व्यापक रूप से तैयारी की जा रही है. इस शिविर में महिलाओं की अहम भूमिका होगी. अध्यक्षा ने थैलेसीमिया दिवस पर रक्तदान शिविर में युवाओं से बढ़ चढ़ कर रक्तदान के लिए आग्रह किया है, ताकि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे रक्त से वंचित न रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >