बायसी में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की प्रखंडवार समीक्षा

पूर्णिया.

पूर्णिया. संयुक्त निदेशक (शष्य ), पूर्णिया प्रमंडल, पूर्णिया एवं जिला कृषि पदाधिकारी, पूर्णिया के संयुक्त अध्यक्षता में बुधवार को फार्मर रजिस्ट्री के प्रगति के लिए बायसी अनुमंडल के सभी किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, बायसी के साथ समीक्षात्मक बैठक हुई. बैठक में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की प्रखंडवार समीक्षा की गई एवं प्रतिदिन प्रति कर्मी को दिए गए लक्ष्य के अनुरूप काम करने हेतु निदेशित किया गया. साथ ही साथ निदेश दिया गया कि राजस्व विभाग के कर्मी/पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर जमाबंदी सूची के आधार पर डोर टू डोर / कैम्प के माध्यम से किसानों से संपर्क करते हुए उनका फार्मर रजिस्ट्री आइडी बनवाया जाना सुनिश्चित किया जाए ताकि निर्धारित कैम्प की अवधि में सभी पात्र किसानों का फार्मर आइडी शत-प्रतिशत बनवाया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arun kumar

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >