भोगा भटगामा में भाजपा का प्रशिक्षण महाभियान, विधायक ने किया उदघाटन

विधायक ने किया उदघाटन

पूर्णिया. पूर्णिया सदर विधानसभा अंतर्गत ईस्ट ब्लॉक के भोगा भटगामा में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का उद्घाटन शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर सदर विधायक विजय खेमका, जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजीव सिंह संजय मिश्रा, विजय राय, अभ्यम लाल, मनोज गोस्वामी, मंगल पोद्दार, अजय सिंह तथा मीणा राजभर ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर विधायक ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्ममानववाद एवं पांच निष्ठा के सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला. प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र में उन्होंने अंत्योदय और संतृप्ति के साथ केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की एनडीए सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तृत चर्चा की. उन्होंने कार्यकर्ताओं से एक भारत, श्रेष्ठ भारत, देश को विकसित, आत्मनिर्भर तथा विश्व गुरु बनाने के संकल्प में और भी सक्रिय होने का आह्वान किया है. प्रशिक्षण वर्ग में ग्रामीण पूरब मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओ ने भाग लेकर संगठन को मजबूत करने और जनहितकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >