बीजेपी ने नीतीश कुमार के पीठ पर खंजर घोपा : सांसद

बिहार में हुए सत्ता परिवर्तन पर पप्पू यादव ने दी तीखी प्रतिक्रिया

बिहार में हुए सत्ता परिवर्तन पर पप्पू यादव ने दी तीखी प्रतिक्रिया पूर्णिया. सांसद पप्पू यादव ने कहा कि भाजपा ने नीतीश कुमार के स्वास्थ्य का हवाला देकर उनकी मजबूरी का फायदा उठाया और इस्तीफा दिलवाया. यह राजनीति रूप से गलत कदम था और इससे गठबंधन की सच्चाई सामने आ गयी. श्री यादव बुधवार को स्थानीय अर्जुन भवन में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे.उन्होंने कहा कि सभी लोग चाहते थे कि नीतीश कुमार सीएम के पद पर 6 महीने और रहें. बीजेपी ने नीतीश कुमार के पीठ पर खंजर भोंका है. अब आगे जदयू को तोड़ने का प्रयास जारी रहेगा. निशांत कुमार के फैसले की सराहना करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि उन्होंने डिप्टी सीएम बनने का प्रस्ताव ठुकरा कर बड़ी राजनीतिक परिपक्वता दिखाई है. निशांत ने यह साबित कर दिया कि उनके लिए पद नहीं, बल्कि सिद्धांत अधिक मायने रखते हैं. जदयू के कई बड़े नेता उन्हें मनाने में लग रहे, लेकिन उन्होंने परिवारवाद को बढ़ावा देने से साफ इंकार कर दिया. सांसद ने कहा कि नीतीश कुमार का पूरा जीवन संघर्ष से भरा रहा, लेकिन उन्होंने परिवारवाद को कभी बढ़ावा नहीं दिया. सांसद ने निशांत कुमार के फैसले को आने वाले दिनों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस फैसले से उनका राजनीति कद बढ़ा है और आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में बड़ी भूमिका निभाएंगे. सांसद ने नये मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बनने पर उन्हें भारी मन से बधाई दी. उन्होंने कहा कि बिहार में बीजेपी का पहला सीएम सम्राट चौधरी बने हैं, लेकिन पार्टी के अंदर सन्नाटा पसरा हुआ है. उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या नीतीश कुमार के कोटे से बीजेपी सीएम बने हैं ? ऐसा इसलिए कि एनडीए की बैठक में जब तक विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी की घोषणा नहीं हुई, तब तक नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया. बीजेपी के सर्वोच्च नेताओं की पर्ची पर नीतीश कुमार की मर्जी भारी पड़ गई. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी को सीएम बनाया बनाया गया, लेकिन बीजेपी कार्यालय में कोई जश्न नहीं दिखा. न पटाखे फूटे और न ही फूल माला आयी. इस मौके पर सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, कांग्रेस नेता दिवाकर चौधरी, संजय सिंह, सांसद प्रतिनिधि वैश खान, सड्डू यादव, मंटू यादव, मोहम्मद सगीर,सुमित यादव, सोनू यादव, करण यादव, अभिषेक आनंद आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >