कार्यशाला में भाजपा ने बूथ सशक्तिकरण को लेकर की चर्चा

डगरूआ के उत्तरी मंडल लालबालू में बूथ सशक्तिकरण को लेकर विधानसभा स्तरीय भाजपा की एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.

डगरूआ. डगरूआ के उत्तरी मंडल लालबालू में बूथ सशक्तिकरण को लेकर विधानसभा स्तरीय भाजपा की एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता उत्तरी मंडल के अध्यक्ष अजय कुमार महलदार ने की. इस कार्यशाला में मुख्य रूप से आए जिला अध्यक्ष मनोज सिंह एवं संगठन प्रभारी आलोक कुमार भगत ने उपस्थित पंचायत व बूथ स्तर के अध्यक्षों को संगठन को सशक्त करने के टिप्स दिये. बताया गया कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर बूथ सशक्तिकरण वोटर निरीक्षण कार्य एवं आईटी सेल पर विशेष रूप से फोकस किया जाना ही पार्टी की प्राथमिकता है. कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक कार्यों के बल मजबूती के साथ 2025 की विधानसभा चुनाव में उतरेगी. वहीं कार्यकर्ताओं की सहमति से भाजपा ने बायसी विधानसभा क्षेत्र के लिए अपने चुनाव चिह्न पर उम्मीदवार तय करने पर चर्चा भी की. इस कार्यशाला में विनोद कुमार यादव, सूर्यनारायण सिंह, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष निरंजन कुमार साह पिंटू, नवीन कुमार मंडल, नीरज यादव, जय देव पोद्दार, कुंदन कुमार, सदानन्द मंडल, राजेश मेहता, ललित साह पतित पावन सरकार, चंदन कुमार यादव, वासुदेव बोसाक, सोखेन राय, लव कुमार राय, विक्रम कुमार बोसाक सहित विधान सभा स्तर के सभी बूथ व पंचायत अध्यक्ष एवं कोर कमेटी के सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >