रामनवमी शोभायात्रा को लेकर भाजपाई व जनप्रतिनिधियों ने की बैठक

केनगर

केनगर. केनगर के काझा पंचायत के वार्ड नंबर 17 में आगामी रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा के सफल आयोजन को लेकर केनगर प्रखंड के भाजपा मंडल महामंत्री ओमप्रकाश मंडल के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. भाजपा मंडल अध्यक्ष आदर्श कुमार गोलू के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता काझा मुखिया सह मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार साह ने की. बैठक के दौरान शोभायात्रा को भव्य और अनुशासित बनाने के लिए मुख्य रूप से पांच बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया और रणनीति तैयार की गई. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इस वर्ष रामनवमी शोभा यात्रा ऐतिहासिक होगी, जिसमें प्रखंड के हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे. इसे ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्यामल कुमार, अरविंद साह, समिति प्रतिनिधि बैजनाथ भारती, कुमोद पासवान, चंदन पासवान,दिगंबर चौधरी, धर्मवीर कुमार, शंकर राम, मोनू कुमार सहित कई गणमान्य ग्रामीण और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >