सड़क पर बच्चे के दौड़ने से बाइक सवार युवक घायल

भवानीपुर

भवानीपुर. रूपौली थाना क्षेत्र के रूपौली यादव टोला में रविवार को बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को इलाज के लिए भवानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई. जानकारी के अनुसार भागलपुर जिला के मायागंज निवासी प्रदीप कुमार का 18 वर्षीय पुत्र मिथुन कुमार अपने एक मित्र के साथ रविवार को बाइक से भवानीपुर आ रहा था. इसी दौरान रूपौली यादव टोला के पास अचानक सड़क किनारे खेल रहा एक बच्चा दौड़ते हुए सड़क पर आ गया. बच्चे को बचाने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सवार कुछ दूरी तक सड़क पर घिसटते हुए आगे चला गया. घटना में मिथुन कुमार को गंभीर चोटें आईं. उसकी ठुड्डी भी बुरी तरह जख्मी हो गई, जिसके कारण अस्पताल में कई टांके लगाने पड़े. घटना की जानकारी मिलने पर उनके रिश्तेदार सेवानिवृत शिक्षक ओमप्रकाश यादव घटनास्थल से घायल युवक को भवानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया. चिकित्सकों ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति सामान्य होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >