वाहन से टक्कर में बाइक सवार कटिहार के व्यक्ति की मौत

मुफस्सिल थाना क्षेत्र

पूर्णिया पूर्व. मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीपतरा स्थित कटिहार- पूर्णिया मार्ग के मटिया चौक के समीप पियाजो शोरूम के पास मंगलवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई मृतक की पहचान कटिहार जिले के रौतारा थाना अंतर्गत चुरबी घाट निवासी 50 वर्षीय अकबर अली पिता अलाउद्दीन शेख के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अकबर अली अपनी मोटरसाइकिल से कटिहार से पूर्णिया की ओर जा रहे थे. इसी दौरान मटिया के समीप माल बॉडी टेंपो लाल रंग विपरीत दिशा से आ रहा था. मोटरसाइकिल सवार का संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी की मौके पर ही मौत हो गई . घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदीन राम दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. साथ ही एनएचआई की पेट्रोलिंग टीम के सदस्य ललन कुमार भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को कब्जे में लिया और एम्बुलेंस के जरिए पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया. मृतक पेशे से ड्राइवर थे और पिकअप गाड़ी चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनके ससुर मशकूर अली ने बताया कि अकबर अली मरंगा जाने के लिए घर से निकले थे.उनकी पत्नी और छह मासूम बच्चों को रो-रोकर हाल बेहाल है. थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है .अज्ञात वाहन की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज देखा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >