कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, अन्य घायल

बीकोठी

बीकोठी. बिहारीगंज पथ पर बीती शाम मौजमपट्टी पेट्रोल पंप के सामने विपरीत दिशा से आ रही बाइक एवं कार के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बाइक पर सवार दूसरे को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेजा गया है. मृतक की पहचान पूर्णिया जिला के रघुवंशनगर थाना क्षेत्र के गोपीनगर परसा वार्ड संख्या 2 निवासी ताना मुर्मू के 26 वर्षीय पुत्र मनोज मुर्मू के रूप में की गयी है. वहीं गंभीर रूप से घायल युवक पिन्टू मंडल उम्र 30 पिता भिखारी मंडल ग्राम गोपीनगर परसा थाना रघुवंशनगर जिला पूर्णिया का निवासी है. कार चालक कार छोड़ मौके से फरार हो गया. सूचना पर पहुंची रघुवंशनगर थाना पुलिस ने कार और बाइक को जप्त कर लिया है. रघुवंशनगर थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अग्रेत्तर कारवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >