दो दिवसीय राजा सलहेश व माता बिहुला विषहरी पूजा महोत्सव आज से शुरू

पूर्णिया के रानीपतरा में 24 मार्च को आयोजित दो दिवसीय राजा सलहेश व माता बिहुला विषहरी पूजा महोत्सव की तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है.

पूर्णिया. पूर्णिया के रानीपतरा में 24 मार्च को आयोजित दो दिवसीय राजा सलहेश व माता बिहुला विषहरी पूजा महोत्सव की तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है. बिहार सरकार के कला संस्कृति विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव की तैयारियों का जायजा विधायक विजय खेमका ने जिला प्रशासन एवं स्वागत समिति के सदस्यों के साथ किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं की चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. स्वागत समिति के संयोजक पिंटू वर्मा,मोहित राय अचित मेहता मनीष भारती वीरेंद्र सिंह ने महोत्सव के अंतर्गत कलश यात्रा, पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, भक्ति जागरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा महाप्रसाद वितरण जैसे विविध धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम अतिथि स्वागत एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग टीमों के गठन की जानकारी दी. स्वागत समिति में पानो देवी, मनोज कुमार मोनू, बलवीर शाह, रघुनाथ ऋषि, सुनील पासवान, मायारानी दास, विनोद मेहता, राणा दास, जयंत दास, रमेश श्रीवास्तव, दीनानाथ ऋषि, विनोद मिर्धा, मुन्ना पोद्दार, सीमा सिंह, गुड़िया देवी, ध्रुव झा, दीपेश कुमार, अवधेश मालदार, विश्वनाथ सिंह, कुंदन सोनी, सोनू शाह, शैलेंद्र शाह, सुकेश पाल, विमल मंडल, शशि चौधरी सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे है.जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम स्थल पर विधि-व्यवस्था के साथ-साथ साफ-सफाई, सड़कों पर पानी का छिड़काव, चलंत शौचालय, पेयजल टंकी एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की है. महोत्सव को लेकर पूरे शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है.महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर राज्य सरकार के मंत्री, विधायक जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता,सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं आमजन शामिल होंगे.विधायक ने कहा रानीपतरा में आयोजित यह महोत्सव क्षेत्र में आस्था, संस्कृति एवं सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >