Bihar News: बिहार में यूरिया वितरण के दौरान जमकर हुई चाकूबाजी, पैक्स अध्यक्ष का बेटा हुआ लहूलुहान

Bihar News: बिहार के पूर्णिया में यूरिया वितरण के दौरान जमकर चाकूबाजी हुई. जिसमें पैक्स अध्यक्ष का बेटा जख्मी हो गया.

बिहार के पूर्णिया में यूरिया वितरण के दौरान चाकूबाजी और लूटपाट की घटना हुई. बीकोठी प्रखंड के ओरलाहा पंचायत में यूरिया वितरण किया जा रहा था. इस दौरान चाकूबाजी शुरू हो गयी जिसमें पैक्स अध्यक्ष अरविंद प्रसाद सिंह बाल-बाल बच गये. लेकिन पैक्स अध्यक्ष का छोटा पुत्र रौशन कुमार लहूलुहान हो गया. इस घटना को लेकर अफरातफरी मच गयी. इस बीच पैक्स गोदाम से पैसे भी लूट लिए गए.

यूरिया वितरण के दौरान बवाल, चाकूबाजी

यूरिया वितरण के दौरान हुए विवाद में चाकूबाजी के बीच पैक्स गोदाम से 1 लाख 45 हजार रुपये की लूट भी हो गयी. रघुवंशनगर थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है जिसके आलोक में आगे की कारवाई की जा रही है. मामले में पीड़ित पैक्स अध्यक्ष अरविंद प्रसाद सिंह ने रघुवंशनगर थाना में आवेदन देकर राजेश कुमार और उसकी मां नीतू देवी को नामजद आरोपी बनाया.

ALSO READ: भागलपुर एयरपोर्ट सुल्तानगंज में ही बनेगा, बिहार सरकार की लगी मुहर, केंद्र से किया ये अनुरोध…

पीड़ित पैक्स अध्यक्ष का आरोप…

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि शनिवार को गोदाम में वो यूरिया बांट रहे थे. दौरान इसी गांव का राजेश कुमार उर्फ खन्ना यूरिया मांगने पहुंचा तो पैक्स अध्यक्ष ने उसे कहा कि सभी को क्रमबद्ध तरीके से यूरिया दिया जाएगा. इतना सुनते ही वह घर चला गया. उसके बाद करीब एक बजे राजेश कुमार उर्फ खन्ना अपनी मां नीतू देवी के साथ गोदाम पर पहुंचा और पैक्स अध्यक्ष पर चाकू से हमला कर दिया.

पैक्स अध्यक्ष का बेटा चाकूबाजी में जख्मी

पीड़ित ने बताया कि मौके पर मौजूद पैक्स अध्यक्ष के छोटे पुत्र रौशन कुमार ने रोकने का प्रयास किया तो उसे भी कई जगह चाकू मार दिया. चाकू लगने से रौशन कुमार के दोनों हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गए. पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि हमले के दौरान गोदाम में भगदड़ मच गयी. इस भगदड़ का फायदा उठाकर आरोपित नीतू देवी एक लाख 45 हजार रुपये से भरा झोला लेकर भाग गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >