Bihar News: सांसद पप्पू यादव के सोशल मीडिया प्रभारी की सड़क हादसे में मौत, माता-पिता के साथ जा रहे थे महाकुंभ

Bihar News: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के सोशल मीडिया प्रभारी आर्यन शर्मा की सड़क हादसे में मौत हो गई है. इस बात की जानकारी खुद सांसद पप्पू यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर दुखद पोस्ट शेयर कर के दी है. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar News: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आयी है. उनके सोशल मीडिया प्रभारी आर्यन शर्मा की सड़क हादसे में मौत हो गई है. इस बात की जानकारी खुद सांसद पप्पू यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर दुखद पोस्ट शेयर कर के दी है. हादसे पर सांसद पप्पू यादव ने दुख जाहिर किया है. 

परिवार के साथ जा रहे थे महाकुंभ

जानकारी के मुताबिक, पप्पू यादव के सोशल मीडिया प्रभारी आर्यन शर्मा आज यानी बुधवार को सुबह पूर्णिया से प्रयागराज में लगे महाकुंभ में स्नान के लिए माता-पिता के साथ अपनी गाड़ी से जा रहे थे. उन्होंने अपने साथ बबलू यादव नाम के ड्राइवर को भी साथ लिया था. जब उनकी गाड़ी हादसे की शिकार हुई, तब आर्यन शर्मा ही गाड़ी ड्राइव कर रहे थे.

आरा-मोहनिया एनएच पर कंटेनर ने मारी टक्कर

आर्यन शर्मा की गाड़ी आरा-मोहनिया एनएच पर हादसे का शिकार हो गई. बक्सर जिले के सोनवर्षा थाना क्षेत्र सोनवर्षा बाजार के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी स्कॉर्पियो को सामने से टक्कर मार दी. हादसे के बाद कंटेनर के ड्राइवर ने गाड़ी लेकर भागने की कोशिश की और करीब 100 मीटर तक स्कॉर्पियो को घसीटता रहा.

मौके पर हुई आर्यन शर्मा की मौत

टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी चला रहे आर्यन शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके माता-पिता और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की खबर सुनते ही जगदीशपुर विधानसभा के पूर्व विधायक भाई दिनेश घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पप्पू यादव ने जताया दुख

सांसद पप्पू यादव ने अपने सोशल मीडिया प्रभारी आर्यन शर्मा की मौत पर दुख जाहिर करते हुए फेसबुक पर श्रद्धांजलि दी. पप्पू यादव ने लिखा- ‘हमारे मजबूत साथी, परिवार के सदस्य, पूर्णिया लोकसभा सह सोशल मीडिया प्रभारी आर्यन जी अब हमारे बीच नहीं रहे. स्तब्ध हूं. हैरान हूं. अपार दुःख हो रहा है, जिसे शब्दों में बयां करना मेरे लिए आसान नहीं है. वे अपने माता पिता को लेकर कुंभ स्नान को जा रहे थे, जिस क्रम में एक भयावह सड़क दुर्घटना में उनका निधन हो गया. यह अत्यंत पीड़ादायक है और विश्वास नहीं हो रहा है कि वे अब हमारे बीच नहीं हैं. यही मेरे लिए अपूरणीय क्षति है और पूर्णिया के लिए. उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं और उनके घायल परिजनों के स्वस्थ होने की कामना करता हूं. ईश्वर उनकी आत्मा को मोक्ष प्रदान करें. आर्यन आप जैसा कोई नहीं. सबको अकेला कर चले गए. शत शत नमन. ॐ शांति.’

ALSO READ: Muzaffarpur News: 9 साल की बच्ची बीते 7 साल से खा रही थी सिर का बाल, सीटी स्कैन हुआ तो उड़े होश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >