Bihar News: पूर्णिया के मकई खेत में मिला शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

Bihar News: पूर्णिया के मकई खेत में एक शव मिला है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है.

Bihar News: पूर्णिया के श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खुंट्टी हसेली पंचायत के एक बहियार में 40 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है. परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं. मृतक की पहचान मो अबु तालिब उम्र लगभग 40 वर्ष खूंटी हंसेली पंचायत के चिलमारी गांव के वार्ड बारह के निवासी के रुप में की गयी है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय अस्पताल पूर्णिया भेज दिया है. श्रीनगर के थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि उसकी मौत संदेहास्पद प्रतीत होता है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इसका खुलासा हो पायेगा. फिलहाल पुलिस सभी तथ्यों की छानबीन कर रही है. परिजनों की ओर से आवेदन आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. बताया जा रहा है कि मृतक का जहां शव मिला, उसी आपसापस उसका खेती भी है. इसके साथ ही किसी के खेत की रखवाली भी करता था. अबू तालिब रविवार की सुबह अपने घर से खेत देखने के लिए निकला था. दोपहर दो बजे तक अपने घर नहीं पहुंचा. करीब तीन बजे परिजनों को उसके शव मिलने की सूचना मिली.

मृतक के शरीर पर जख्म के निशान

इधर, कुछ लोगों का कहना है कि मृतक घर से निकालने के बाद वह एक सीएसपी केंद्र पर कुछ रुपये निकालने के बाद बहियार की ओर चला गया. कुछ दर के बाद सड़क किनारे उनका शव मिलने की खबर घर वालों को मिली. परिजन का आरोप है के उनकी हत्या की गयी है. बताया गया कि उसके मोबाइल पर किसी का कॉल भी आया था. हालांकि पुलिस इस बात से इनकार कर रही है. ग्रामीणों का कहना है कि मृतक के शरीर पर जख्म के निशान भी पाये गये हैं.

Also Read: Bihar Crime: सारण में विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >