पूर्णिया के आदित्य सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

पूर्णिया

पूर्णिया. अगर मेहनत और लगन हो, तो कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है. पूर्णिया से ताल्लुक रखने वाले आदित्य सिंह ने शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करन केवल पूर्णिया बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान बढ़ाया है. वर्तमान में ह्यूस्टन, टेक्सास में रह रहे आदित्य को अमेरिका की कई प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज़ से एडमिशन ऑफर मिला है. आदित्य की इस सफलता के पीछे उनका शानदार रिकॉर्ड रहा है. इसमें कम्पटेटिब प्रोग्रामिंग, मैथ और आर्टिफिशियल इंटेंलीजेंस रिसर्च शामिल हैं. सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है- यूएसएको प्लेटिनम लेवल तक पहुंचना, जो दुनिया के सबसे कठिन प्रोग्रामिंग प्रतियोगिताओं में से एक माना जाता है. इतना ही नहीं, एक समय पर उन्होंने यूएसए को प्रतियोगिता में अमेरिका में नंबर 1 रैंक भी हासिल की. गणित के क्षेत्र में भी आदित्य ने कमाल दिखाया है. आदित्य जो अभी अमेरिका में हैं, का कहना है कि है कि यह मेरे दादाजी का आशीर्वाद है. मैं अपने शिक्षकों और परिवार का आभारी हूं. अभी मैंने अंतिम कॉलेज का चयन नहीं किया है, मैं सभी विकल्पों को ध्यान से देख रहा हूं. आदित्य सिंह की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे बिहार और देश के लिए गर्व की बात है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >