भवानीपुर. भवानीपुर अंचल कार्यालय में तीसरे दिन बुधवार को भी सन्नाटा पसरा रहा और आम लोगों की आवाजाही काफी कम देखी गई. सीओ और आरओ के हड़ताल पर चले जाने के कारण अंचल कार्यालय का कार्य प्रभावित हो गया है. कई जरूरी कामकाज ठप पड़ने की स्थिति को देखते हुए पूर्णिया के जिला पदाधिकारी ने प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए भवानीपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी को अंचल अधिकारी और राजस्व अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है. इस संबंध में भवानीपुर के बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर अंचल अधिकारी के पास मौजूद सरकारी मोबाइल, लैपटॉप, डोंगल और वाहन को प्रखंड नजारत में जमा कर लिया गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ जरूरी प्रशासनिक कार्यों के लिए उन्हें अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो.
हड़ताल पर गये सीओ व आरओ का प्रभार बीडीओ को मिला
भवानीपुर
