सौहार्दपूर्ण वातावरण में मना बकरीद

धमदाहा.

धमदाहा अनुमंडल क्षेत्र बकरीद पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान धमदाहा दक्षिण पंचायत के ढोकवा, खनुआ, धमदाहा मध्य मुस्लिम टोल, सोनपुर, कुकरौन आदि जगहों पर ईद उल अजहा के मौके पर नमाज अदा की गई. इस मौके पर ढोकवा जामे मस्जिद के ईमाम हाफिज नसीम साहब ने अपने तकरीर में कहा कि बकरीद के मौके पर हमें अपने गुस्से की कुर्बानी अपने घमंड की कुर्बानी, और हमें अपनी दौलत में से गरीबो का जो हक है, उसकी कुर्बानी भी देनी चाहिए. सिर्फ बकरे की कुर्बानी को बकरीद समझ बैठते हैं. तकरीर के बाद सभी अकीदत मंदो ने नमाज अदा किया उसके बाद सभी मुस्लिम भाई एक दूसरे से गले मिलकर शांति का संदेश दिया. बहुत ही सौहार्द पूर्ण वातावरण में ईदुल अजहा समापन किया गया. इस मौके पर जदयू नेता मो. सजाउल, मुखिया पति अब्दुल बारीक, वसीम कमाली समेत दर्जनों लोगों ने अपने यहां हिन्दू भाइयों को दावत पर बुलाकर भाईचारा का संदेश दिया. ————————– आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ बकरीद सम्पन्न भवानीपुर. मुसलमानों का पवित्र त्योहार ईद उल अजहा (बकरीद) आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ संपन्न हो गया. बकरीद को लेकर समूचे प्रखंड में हर्ष और उमंग का माहौल बना रहा. शनिवार की सुबह से ही सभी मुसलमान भाई ईदगाह पहुंच ईद उल अजहा की पवित्र नमाज अदा करने का काम किया. नमाज अदा करने के उपरांत सभी मुसलमान भाई एक दूसरे के गले लग बकरीद की मुबारकबाद देने का काम किया. प्रखंड क्षेत्र के शहीदगंज, जाबे, भुरकुंडा, बड़हरी, श्रीपुर, शेखपुरा, बड़ी भंडसार, छोटी भंसार, भेलवा, बिरनियाँ, छप्पन, दरगाहा, लतामबाड़ी, रौशनगंज आदि गांवों में बकरीद का त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का काम किया गया. इस दौरान मुसलमान भाइयों ने कुर्बानी देने का काम किया और लोगों को दवात पर बुलाने का काम भी किया. पवित्र ईद उल अजहा के दौरान प्रखंड प्रशासन लगातार क्षेत्रों में चौकस बने हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >