आयुष कुमार बने युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव

बिहार युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनोनीत किये गये हैं

पूर्णिया. पूर्णिया जिले के बनमनखी स्थित राजहाट निवासी आयुष कुमार को बिहार युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनोनीत किये गये हैं. आयुष कुमार का यह मनोनयन भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अलावरू , भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास वी.वी. के निर्देशानुसार एवं भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव एवं बिहार प्रभारी राजेश सिन्हा सन्नी की सहमति से किया गया है. मनोनयन पत्र में यह भरोसा दिलाया गया है कि श्री कुमार पदभार ग्रहण कर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व को मजबूती प्रदान करेंगे तथा युवा कांग्रेस के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करेंगे. आयुष कुमार के इस मनोनयन पर जिले के कई कांग्रेस नेताओं ने खुशी का इजहार किया है और बधाई दी है. फोटो. 12 पूर्णिया 21-आयुष कुमार

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >