अनगढ़ थाना में अग्निशमन कर्मियों को बैच पहनाकर जागरूकता कार्यक्रम शुरू

बैसा

बैसा. अनगढ़ थाना परिसर में अग्निशमन सप्ताह पर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने अग्निशमन कर्मियों को बैच पहनाकर जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत की.इस दौरान प्रधान अग्निक विरंची शर्मा, अग्निक विकास पांडेय एवं अग्निक चालक इंद्र भूषण कुमार मौजूद रहे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि अग्निशमन कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सुरक्षा करते हैं और आपदा की घड़ी में सबसे पहले सहायता के लिए पहुंचते हैं. उन्होंने बताया कि वर्ष 1944 में विक्टोरिया डाक मुंबई बंदरगाह पर हुए हादसे में 66 अग्निशमन कर्मियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी. उन्हीं शहीद जवानों की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जाता है.इस दौरान आम लोगों को आग से बचाव, सतर्कता और आपदा के समय अपनाए जाने वाले उपायों की जानकारी दी जाती है.उन्होंने कहा कि आग लगने की घटनाओं से बचने के लिए घर, बाजार और प्रतिष्ठानों में सावधानी बरतना जरूरी है.गैस सिलेंडर, बिजली उपकरण और ज्वलनशील पदार्थों के उपयोग में लापरवाही नहीं करनी चाहिए. कार्यक्रम में मौजूद लोगों से सुरक्षा नियमों का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >