पूर्णिया में ऑटो-टोटो के लिए रूट कलर कोड अनिवार्य, कागजातों की जांच के बाद ही मिलेगा रंग

पूर्णिया में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ऑटो और टोटो के लिए रूट कलर कोडिंग अनिवार्य कर दी गई है। बिना वैध कागजात के वाहन को कोड नहीं मिल रहा है।

पूर्णिया : शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और जाममुक्त बनाने के लिए लागू रूट कलर कोड व्यवस्था के बाद ऑटो और टोटो चालकों में अपने वाहनों पर निर्धारित रंग लगवाने की होड़ मची है. शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में हर दिन सुबह से ही चालकों की भीड़ जुट रही है. शहरी क्षेत्र के साथ जिले के विभिन्न प्रखंडों की ओर जाने वाले ऑटो और टोटो के लिए तय रूट के अनुसार कलर कोड लगवाना अनिवार्य किया गया है.

शहर में करीब 20 दिनों से कलर कोड के साथ वाहनों के परिचालन की व्यवस्था लागू है. ऐसे में चालक जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी कराने में जुटे हैं. जिला ऑटो-टोटो संघ के अध्यक्ष जहांगीर आलम उर्फ लड्डू ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर रूट कलर कोड व्यवस्था लागू की गयी है. इसका उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करना और जाम की समस्या कम करना है.

पूरे कागजात होने पर ही मिलेगा रूट कोड

कलर कोड आवंटन और सत्यापन के दौरान वाहनों के कागजातों की जांच की जा रही है. किसी भी वाहन को रूट कलर कोड तभी दिया जा रहा है, जब चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का बीमा और ऑनर बुक उपलब्ध हो. आवश्यक कागजात नहीं होने पर वाहन को रूट कोड नहीं दिया जा रहा है.

चालकों को तय रूट पर चलने की हिदायत

इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रक्रिया को सुचारु रखने और चालकों की सहायता के लिए जिला ऑटो-टोटो संघ के अध्यक्ष अपनी टीम के साथ मौजूद रह रहे हैं. संघ के पदाधिकारी कागजातों की जांच में सहयोग करने के साथ चालकों को निर्धारित रूट पर ही वाहन चलाने की हिदायत दे रहे हैं.

संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि रूट कलर कोड व्यवस्था पूरी तरह प्रभावी होने के बाद शहर में वाहनों का परिचालन व्यवस्थित होगा. इससे जाम की समस्या कम होने के साथ बिना वैध कागजात चल रहे वाहनों पर भी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकास वर्मा

विकास वर्मा प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >