विशेष भ्रमण व प्रशिक्षण को औराही पंचायत के मुखिया चयनित

बीकोठी.

बीकोठी. प्रखंड अंतर्गत औराही पंचायत को गर्व करने का मौका मिला है. दरअसल, बिहार के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 80 पंचायतों के मुखिया के लिए चार दिवसीय विशेष भ्रमण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 28 मार्च तक किया जा रहा है. इस कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं विकासशील क्षेत्र वाराणसी और अयोध्या का भ्रमण कराया जाएगा. इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए बड़हराकोठी प्रखंड से सिर्फ औराही पंचायत का चयन किया गया है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है. पंचायत के प्रभारी मुखिया तपेश कुमार पाठक इस प्रशिक्षण एवं अध्ययन दौरे में शामिल हो रहे हैं जहां वे अन्य उत्कृष्ट पंचायतों के कार्यों का अवलोकन कर नए अनुभव और ज्ञान प्राप्त करेंगे.इस उपलब्धि से औराही पंचायत के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. पंचायतवासी सागर कुमार, दिलखुश कुमार, अरविंद कुमार, संजय कुमार और बाबू झा समेत अन्य ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रखंड से एकमात्र पंचायत के रूप में औराही का चयन होना पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है.स्थानीय लोगों का मानना है कि इस प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभवों का लाभ भविष्य में पंचायत के विकास कार्यों में देखने को मिलेगा, जिससे औराही पंचायत और अधिक प्रगति की ओर अग्रसर होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >