धमदाहा. धमदाहा थानाक्षेत्र के तरौनी मुस्लिम टोल में बीते रविवार की दोपहर घर में अकेली महिला से गांव के ही एक व्यक्ति ने दुष्कर्म का प्रयास किया. आरोपित गांव का शानू उर्फ मो शमी उसके घर पानी मांगने गया और अकेली देखकर दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा. हल्ला करने पर आसपास के लोग जुट गये. सोमवार को आरोपित पक्ष ने धमकी दी कि थाना जाओगी तो जान से मार देंगे. इस संबंध में धमदाहा थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला द्वारा आवेदन दिया गया है. जांच कर आगे की कार्यवाही की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
