इग्नू ने असाइनमेंट जमा करने की तिथि 30 अप्रैल तक बढ़ायी

इग्नू शिक्षार्थी सहायता केन्द्र पूर्णिया कॉलेज

पूर्णिया. इग्नू शिक्षार्थी सहायता केन्द्र पूर्णिया कॉलेज, पूर्णिया के सहायक समन्वयक डॉ. सूरज सिंह ने बताया कि इग्नू के अंतर्गत जून 2026 सत्रांत परीक्षा में सम्मिलित होने वाले शिक्षार्थियों के लिए सत्रीय कार्य (असाइनमेंट) जमा करने की तिथि बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी गई है. उन्होंने बताया कि यह निर्णय विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि सभी शिक्षार्थी अपने असाइनमेंट समय पर जमा कर सकें. उन्होंने शिक्षार्थियों से अपील की है कि वे विस्तारित तिथि का लाभ उठाते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना सत्रीय कार्य अनिवार्य रूप से जमा करें. साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी परिस्थिति में असाइनमेंट स्वीकार नहीं किए जाएंगे, जिससे परीक्षा में सम्मिलित होने में कठिनाई हो सकती है. क्षेत्रीय निदेशक, इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, सहरसा के निर्देशों के आलोक में सभी शिक्षार्थियों को सूचित किया गया है कि सत्रीय कार्य जमा करने से पूर्व अपना प्रवेश पंजीयन स्टेटस अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें तथा कार्यालय से ही स्लिप प्राप्त करें. डॉ. सूरज सिंह ने बताया कि सभी शिक्षार्थी उक्त स्लिप में अपनी आवश्यक जानकारिया सही एवं पूर्ण रूप से भरेंगे. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया गया है कि केवल कार्यालय से निर्गत स्लिप के माध्यम से ही सत्रीय कार्य स्वीकार किए जाएंगे. किसी अन्य स्रोत/स्थान से प्राप्त स्लिप के आधार पर सत्रीय कार्य किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >