सधुवेली महाल्दार टोला में कलशयात्रा के साथ अष्टयाम शुरू

सधुवेली पंचायत महाल्दार टोला के वार्ड संख्या सात में 72 घंटे का अष्टयाम सह कीर्तन की शुरुआत भव्य कलशयत्रा से की गयी.

श्रीनगर. सधुवेली पंचायत महाल्दार टोला के वार्ड संख्या सात में 72 घंटे का अष्टयाम सह कीर्तन की शुरुआत भव्य कलशयत्रा से की गयी. कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया. आयोजक विष्णु देव महाल्दार, किशुन देव महाल्दार, दिलीप कुमार, जितेंद्र कुमार, पंकज कुमार, दयानंद महाल्दार, सहबीर मालदार, मयाआनंद, नित्यानंद महाल्दार, भुवनेश्वर महाल्दार, मानिक चंद्र महाल्दार, गुलाबचद्र मालदार, राजेंद्र महाल्दार, खगेश विश्वास, मनोज महाल्दार, पंकज महाल्दार आदि ने बताया कि कलश यात्रा का शुभारंभ महलदार टोला से सोमवार की सुबह किया गया था. कलशयात्रा दुर्गा मंदिर देवघरा से बनेली बाजार होते हुए पांच किलोमीटर पैदल चलकर ठाठर नंदी किनारे पहुंच कर महिलाओं ने कलश भरकर पुन: वापस अष्टयाम सह कीर्तन परिसर में पहुंचकर पूजा अर्चना में भाग लिया .अष्टयाम सह कीर्तन की शुरुआत विधिवत पंडितो के मंत्रोच्चार के साथ हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >