महिला आईटीआई समेत पूर्णिया के पांच आइटीआइ में नामांकन को 14 अप्रैल तक लिए जाएंगे आवेदन

आईटीआई में सत्र 2026-27 एवं 2026-28 नामांकन

पूर्णिया. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों आईटीआई में सत्र 2026-27 एवं 2026-28 नामांकन के लिए 14 अप्रैल तक आवेदन लिए जाएंगे. इच्छुक अभ्यर्थी बीसीईसीई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर आइटीआइ सीएटी-2026 के विकल्प के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं.नामांकन से पूर्व बोर्ड द्वारा प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जाएगी. परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर विभिन्न ट्रेड एवं जिलों में नामांकन की सुविधा प्रदान की जाएगी. प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, जिले में कुल पाच सरकारी आईटीआई संचालित हैं, जिसमें एक राजकीय महिला आईटीआई पूर्णिया भी शामिल है. महिला आईटीआई पूर्णिया के प्रभारी प्राचार्य अनिल कुमार ने अवगत कराया है कि इस संस्थान में कुल पांच ट्रेड इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, आइसीटीएसएम, एमएमटी 3 डी प्रिंटिंग और कंप्यूटर एडेड इंब्रॉयडरी व डिजायनिंग में प्रशिक्षण दिया जाता है. इस संस्थान में प्रशिक्षणार्थियों के प्रशिक्षण हेतु छात्रावास एवं छात्रावास में मेस की सुविधा है. पूर्ण वातानुकूलित कम्पयूटर लैब ,पुस्तकालय ,डिजीटल एवं स्मार्ट क्लास की सुविधा है. प्रशिक्षण उपरांत एप्रेंटशिप प्लेसमेंट और स्कॉलरशिप की सुविधा है. साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को अतिरिक्त आधारित कार्यक्रम भी उपलब्ध कराए जाते है, जिसमें टाटा टेक के सहयोग से संचालित विशेष प्रोग्राम शामिल है. जिलों के छात्राओं से अपील की गई है कि वे समय पर अपना पंजीयन सुनिश्चित करें. उल्लेखनीय है कि दो वर्षीय आईटीआई प्रशिक्षण कोर्स के साथ अभ्यर्थियों को इंटर स्तर का प्रमाण-पत्र हेतु हिन्दी एवं अंग्रेजी विषय की परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत उन्हें इंटरमीडिएट प्रमाण-पत्र निर्गत किया जाता है, जिससे वह ग्रेजुऐशन कर सकते हैं. अभ्यर्थी नामांकन और प्रशिक्षण से जुड़ी जानकारी के लिए विभाग के टोल फ्री नं0.18002965656 पर भी संपर्क कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >