बाइक लूट गिरोह का एक और अपराधी धराया

भवानीपुर

भवानीपुर. बाइक लूट गिरोह का एक और शातिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया. भवानीपुर थाना कांड की संख्या 162/ 24 के अप्राथमिक अभियुक्त रुपौली थाना क्षेत्र के चपहरी वार्ड संख्या 07 निवासी प्रकाश कुमार राम को पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया . इस कांड के चार अपराधी भागलपुर एवं बांका जिला के अलग-अलग ठिकानों से लूटी गई मोटरसाइकिल एवं मोबाइल के साथ गिरफ्तार किये गये थे. इस कांड में बीते सात सितंबर को रघुनाथपुर पंचायत के महथवा चाप दुर्गापुर भेलवा जानेवाली मुख्य सड़क पर बसंतपुर चिंतामणि उसकावरी पंचायत के वार्ड संख्या 02 निवासी शारदानंद सिंह के पुत्र शुभम कुमार से बाइक लूट हुई थी. इस कांड में भागलपुर जिला के बाबरगंज थाना अंतर्गत एकरूल्लाचक निवासी मोहम्मद मुस्तफा, बरगंज थानाक्षेत्र का मोहम्मद फौजान , सनहोला थानांतर्गत सनहोला गांव का मोहम्मद सलमान, बांका जिला के धोरैया थानांतर्गत संगुनियां गांव का मोहम्मद शमशाद उर्फ फोरवा पकड़ा गया था. फोटो-6 पूर्णिया 6- पुलिस गिरफ्त में अभियुक्त

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >