पूर्णिया. विश्व हिन्दू रक्षा संगठन की बैठक संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार किशोर कुमार के आवास रजनी चौक पर हुई. इसमें आगामी 28 मार्च को रामनवमी पर निकलनेवाली भव्य शोभायात्रा की तैयारी पर चर्चा हुई. इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री राम की आकर्षक प्रतिमा के साथ झांकी निकाली जायेगी. बैठक में समाजसेवी अनिल चौधरी भी शामिल थे. उनके मार्गदर्शन में सुन्दर झांकी की प्रस्तुति बाहर के कलाकारों द्वारा देखने को मिलेगी. पूरे शहर के साथ साथ गली- मोहल्लों को भी भगवा ध्वज से सजाया जायेगा. जिलाध्य्क्ष सोनू सिंह ने कहा की हम प्रयास करेंगे कि जिस गली मुहल्ले में ध्वज नहीं लगा हो वहां ध्वज से सजायेंगे. बैठक मे मुख्य रूप से उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, महिला मोर्चा अध्य्क्ष सुनीति सिन्हा, कुंदन भगत, विवेक लाठ, रवि मंडल, बिनोद कुमार, पंकज कुमार, अभिषेक कुमार, प्रशांत कुमार,सौरभ सिंह, राहुल कुमार आदि को शोभायात्रा की जिम्मेदारी दी गयी है.
रामनवमी पर निकाली जायेगी आकर्षक झांकी
विश्व हिन्दू रक्षा संगठन
