हाफ मैराथन में अमित, कृष्ण, नीतीश, निशांत व विवेकानंद रहे टॉप फाइव

जानकीनगर

जानकीनगर. समर्थ समाज फाउंडेशन के तत्वावधान में नगर पंचायत जानकीनगर के चोपड़ा बाजार स्थित रेलवे ढाला परिसर में हाफ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई. मुख्य पार्षद रमेश पासवान ने सीटी बजाकर हाॅफ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया . इसमें 80 प्रतिभागी ने भाग लिया जिसमें अमित कुमार बैरख प्रथम, कृष्ण कुमार बनमनखी द्वितीय, नीतीश कुमार खूंट तृतीय ,निशांत कुमार चोपड़ा बाजार चतुर्थ एवं विवेकानंद कुमार झालीघाट ने पंचम स्थान प्राप्त किया. टाॅप फाइव प्रतिभागी को प्रोत्साहन राशि एवं सभी प्रतिभागी को टीशर्ट से सम्मानित किया गया. मौके पर मुख्य पार्षद रमेश पासवान ने कहा कि इस तरह के आयोजन से सामाजिक समरसता बनी रहती है. युवाओं के बीच नशे से दूर रहने के लिए संदेश भी जायेगा.प्रतियोगिता एवं मंच संचालन समर्थ समाज फाउंडेशन के संस्थापक दुर्गानंद झा ने किया.इस मौके पर प्रो. प्रेम कुमार जायसवाल, गीता सिंह, संजीव कुमार उर्फ सोना पासवान, रंजीत कुमार गुप्ता, संजीव यादव, दुर्गानंद सिंह, मुकेश भगत, डा. अनिल कुमार, हेमकांत जोशी, संतोष कुमार मंडल, मुकेश राम, असीम मुखर्जी, अभिषेक आनंद आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >