अमौर विधायक अख्तरुल ईमान ने ग्रामीण कार्य मंत्री से मिल अधूरी योजनाओं पर कराया ध्यानाकर्षण

अमौर विधानसभा क्षेत्र में वर्षों से लंबित विकास कार्यों को गति देने के लिए विधायक सह एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार सिंह से मुलाकात की. उन्होंने अधूरी सड़कों, पुल-पुलियों और अन्य योजनाओं की सूची सौंपकर शीघ्र पूरा कराने की मांग की. मंत्री ने जनहित से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया. वहीं, विधायक और कार्यकर्ता भी क्षेत्र की समस्याओं को चिह्नित कर समाधान के लिए लगातार प्रयासरत हैं.

पूर्णिया से प्रतिनिधि की रिपोर्ट :

अमौर.अमौर विधानसभा क्षेत्र में वर्षों से लंबित पड़े विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए अमौर विधायक सह एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान लगातार प्रयासरत हैं. इसी कड़ी में गुरुवार को उन्होंने पटना सचिवालय स्थित ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यालय में मंत्री सुनील कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की.मुलाकात के दौरान विधायक अख्तरुल ईमान ने मंत्री का ध्यान अमौर क्षेत्र की उन ग्रामीण सड़कों, पुल-पुलियों और अन्य विकास योजनाओं की ओर आकर्षित किया, जो पिछले कई वर्षों से विभागीय सुस्ती या अन्य कारणों से अधूरी पड़ी हैं.उन्होंने एक विस्तृत सूची सौंपते हुए बताया कि इन योजनाओं के समय पर पूरा न होने के कारण स्थानीय जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.खासकर बाढ़ और बरसात के दिनों में स्थिति बेहद गंभीर हो जाती है. विधायक अख्तरुल ईमान ने मंत्री सुनील कुमार सिंह से विशेष आग्रह किया कि वे इन लंबित योजनाओं को व्यक्तिगत रूप से अपने संज्ञान में लें. उन्होंने मांग की कि विभाग के उच्च अधिकारियों को इस संबंध में सख्त और आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं, ताकि सभी रुकी हुई परियोजनाओं की बाधाएं दूर हों और तय समय सीमा के भीतर इन्हें पूरा कर आम जनता को बड़ी राहत दी जा सके.विधायक की बातों को गंभीरता से सुनते हुए ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार सिंह ने सकारात्मक रुख अपनाया. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े इन मुद्दों पर विभाग त्वरित कार्रवाई करेगा और अमौर क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतने दी जाएगी.

विधायक संग कार्यकर्ता भी अधूरी योजनाओं को कर रहे चिह्नित

बैसा. अमौर विधायक अख्तरूल ईमान ने विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों और निर्माणाधीन पुलों को लेकर मंत्री सुनील कुमार सिंह से मुलाकात की.इस संबंध में एआईएमआईएम पार्टी के वरिष्ठ नेता अबु आसिम ने बताया कि हम भी अपने स्तर से क्षेत्र के कामों को लेकर लगातार प्रयास कर रहे हैं . सिंघिया से खपड़ा जाने वाली सड़क पर कोल्हा गांव में पुल निर्माण के बाद डायवर्सन खराब होने की शिकायत मिली जिसको लेकर मैंने विभागीय अधिकारियों को फोन किया. उन्होंने बताया कि विधायक और उनके कार्यकर्ता क्षेत्र की समस्याओं को लेकर गंभीर है और लगातार प्रयास कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >