निविदा के साथ छेड़छाड़ का आरोप

नगर निगम के अंतर्गत सड़क निर्माण

पूर्णिया. संवेदक सूर्यकांति देवी ने नगर निगम के अंतर्गत सड़क निर्माण की निविदा में छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. उनके अनुसार पूर्णिया नगर निगम अंतर्गत निविदा निकाली गयी थी. इसमें ग्रुप सं.-33 और 66 में भाग लिया था.नियमतः 120 दिन समय से ज्यादा हो जाने के कारण तथा निविदा से छेड़छाड़ किया गया है क्योंकि निविदा स्पस्ट अभी तक नहीं होने के बावजूद कुछ संवेदक द्वारा इस निविदा के कुछ कार्य को क्रियान्वित कर कार्य किया जा रहा है जबकि अभी तक निविदा स्पस्ट भी नहीं हुआ है और न ही वर्क ऑडर दिया गया है. संवेदक सूर्यकांति देवी ने इसकी शिकायत नगर आयुक्त, प्रमंडलीय आयुक्त एवं नगर आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव से की है. उन्होंने नगर आयुक्त से निविदा संख्या 11/2023 को निरस्त कर पूर्ण निविदा का आदेश निर्गत करने का आग्रह किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >