बैसा. प्रखंड के मवि हरना में प्रभारी प्रधानाध्यापक मो अफसर हुसैन पर दो आईडी से लॉगिन कर भुगतान करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन किया. इस मामले प्रखंड प्रमुख शमीम अख्तर ने कहा कि मामला गंभीर है और इसकी निष्पक्ष जांच करायी जायेगी, दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी. वहीं बीईओ साजिद अली ने कहा कि शिक्षा विभाग पारदर्शिता को लेकर प्रतिबद्ध है.दो आईडी से लॉगिन कर भुगतान किए जाने के आरोप की विभागीय जांच होगी और मध्याह्न भोजन योजना में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी. प्रदर्शन में मो. जहांगीर आलम, मो. तारिक अनवर, मो. जकी अनवर, अबुलेंस, नुरशेद, मो. नाजिश, हंसीबुर रहमान आदि शामिल थे. प्रदर्शन की सूचना पर प्रखंड प्रमुख शमीम अख्तर उर्फ लालबाबू, बीईओ साजिद अली, एमडीएम प्रभारी गौतम बैठा एवं मुखिया प्रतिनिधि आरिफ आलम मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की शिकायत सुनी. ग्रामीणों के अनुसार एक वर्ष पूर्व विद्यालय शिक्षा समिति का गठन किया गया था लेकिन सचिव पद के नाम में छेड़छाड़ कर पांच वर्ष पूर्व की सचिव का नाम जोड़ दिया गया. वर्तमान सचिव जरफिनुल फातिमा के नाम के साथ “उर्फ सफीहा” जोड़कर दस्तावेजों में बदलाव करने का आरोप लगाया. आरोप है कि इस बदलाव की जानकारी समिति के अन्य सदस्यों और ग्रामीणों को नहीं दी गई. ग्रामीणों का कहना है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक अपने मोबाइल से स्वयं के आईडी के साथ-साथ सचिव के आईडी से भी लॉगिन कर विभिन्न मदों की राशि का भुगतान करते हैं जो नियमों के विरुद्ध है.विकास मद की राशि में भी गड़बड़ी और गबन का आरोप लगाया गया है.
मवि हरना में दो आइडी से लॉगिन कर भुगतान करने का हेडमास्टर पर आरोप, प्रदर्शन

मवि हरना में दो आइडी से लॉगिन कर भुगतान करने का हेडमास्टर पर आरोप, प्रदर्शन
Copied link
प्रखंड के मवि हरना में प्रभारी प्रधानाध्यापक मो अफसर हुसैन पर दो आईडी से लॉगिन कर भुगतान करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन किया.