निगम के बजट से होगा शहर का चौमुखी विकास : भोला कुशवाहा

भोला कुशवाहा बोले

पूर्णिया. नगर निगम के वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए महापौर विभा कुमारी द्वारा पेश किये गये बजट पर पार्षद भोला कुशवाहा ने इसे शहर की प्रगति के लिए मील का पत्थर बताया है. उन्होंने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि इस दूरदर्शी बजट से शहर का चौमुखी विकास सुनिश्चित होगा. पार्षद श्री कुशवाहा ने बजट की बारीकियों पर चर्चा करते हुए कहा कि इसमें शहर के हर कोने का ध्यान रखा गया है. उन्होंने कहा बजट में सड़कों के सुदृढ़ीकरण, ड्रेनेज सिस्टम और गली-नाली के पक्कीकरण पर विशेष जोर दिया गया है. यह बजट केवल मुख्य सड़कों तक सीमित नहीं है बल्कि वार्ड स्तर पर आम जनता की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने वाला है. पार्षद भोला कुशवाहा ने विश्वास जताया कि बजट में प्रस्तावित योजनाओं के क्रियान्वयन से एक आदर्श नगर निगम के रूप में उभरकर सामने आएगा. उन्होंने कहा यह बजट आत्मनिर्भर और विकसित पूर्णिया की नींव रखेगा, जिससे आने वाले समय में शहर की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >