बनमनखी. बनमनखी अनुमंडल मुख्यालय स्थित विश्व हिंदू परिषद विहिप गढ़ परिसर के हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती पर आज से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया. आचार्य पंडितों के सान्निध्य में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ यह धार्मिक अनुष्ठान आरंभ हुआ. विहिप ट्रस्टी सह सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर तिवारी, प्रखंड मंत्री सुधीर कुमार यादव एवं सह मंत्री नवीन कुमार ने बताया कि यह अखंड रामायण पाठ लगातार जारी रहेगा, जिसका समापन 3 अप्रैल को प्रातः 11बजे हवन के साथ किया जाएगा. इसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा.हनुमान जयंती पर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक और उत्सवी माहौल बना हुआ है.श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर पूजा-अर्चना और रामायण पाठ में भाग ले रहे हैं.
हनुमान जन्मोत्सव पर विहिप परिसर गढ़ में अखंड रामायण पाठ शुरू
बनमनखी अनुमंडल मुख्यालय
