झलाड़ी में ऐपवा ने मनाया महिला दिवस

भाकपा माले के महिला संगठन ऐपवा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस रूपौली प्रखंड की सिंहपुर दियरा पंचायत के झलाडी गांव में मनाया.

रूपौली. भाकपा माले के महिला संगठन ऐपवा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस रूपौली प्रखंड की सिंहपुर दियरा पंचायत के झलाडी गांव में मनाया. इसमें मुख्य रूप से ऐपवा की राज्य कार्यकारिणी सदस्य सुलेखा देवी, भाकपा माले की जिला कमेटी सदस्य सीता देवी, संगीता देवी ने भाग लिया. ऐपवा की राज्य कार्यकारिणी सदस्य सुलेखा देवी ने कहा कि भाजपा-जदयू की डबल इंजन सरकार में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं. सीता देवी ने कहा महिलाओं को अपने हक अधिकार के लिए संगठित होकर आवाज बुलंद करना होगा. इसमें खेतिहर व ग्रामीण महिलाओं को भी साथ आना होगा. संगीता देवी ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ महज नारा बनकर रह गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >