कसबा में 13 छठ घाट पर प्रशासनिक व्यवस्था चाक-चौबंद

कसबा में

प्रतिनिधि, कसबा. कसबा प्रखंड में छठ पर भगवान भास्कर को अर्घ देने के लिए छठ घाट तैयार हैं. नगर परिषद की ओर से घाटों पर छठ व्रतियों के लिए चेंजिंग रूम बनाने के साथ अस्थायी शौचालय, पेयजल की व्यवस्था की गयी है. सुरक्षा के लिए पानी में बेरिकेटिंग कर तार का घेरा लगाया गया है. वाहन से आने वाले व्रतियों के लिए पार्किंग की सुविधा मुहैया करायी गयी है. घाट पर आने वाले भीड़ पर नजर बनाये रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गये हैं. प्रशासन की ओर से नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं. घाटों पर पहुंचने वाले रास्ते हैलोजन लाइट लगा कर रोशनी की का इंतजाम किया गया है. वहीं छठ घाट सिमरिया काली मंदिर में भी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. कसबा प्रखंड में कुल 13 छठ घाट पर दंडाधिकारी को नियुक्त किया गया है. इनमें महावीर चौक, दोगच्छी नहर, कोशी मलहरिया, मदारघाट कसबा, सिमरिया काली मंदिर, पोखर सर्रा, गेरुआ मोहनी, चपलघट्टा सधुबेली,लखना, कदवा, संझेली भेषणा धार, कुसहा पनार धार, तारानगर नहर, लालहरिया शर्मा पोखर छठ घाट शामिल हैं. फोटो. 6 पूर्णिया 24- छठ पूजा घाट

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >