43वीं फुटबॉल चैंपियनशिप में मरियम नगर की एकतरफा जीत, बागडोगरा केएफसी को 6-0 से हराया; दिलीप मुर्मू चमके

पूर्णिया में 43वें फुटबॉल चैंपियनशिप में आदिवासी यूनाइटेड क्लब मरियम नगर ने शानदार प्रदर्शन किया. दिलीप मुर्मू के चार गोल की बदौलत टीम ने बागडोगरा केएफसी को 6-0 से हराया. इस जीत ने दिलीप मुर्मू को 'मैन ऑफ द मैच' बनाया.

पूर्णिया प्रमंडल आदिवासी छात्र एवं युवा समिति के तत्वावधान में स्थानीय झील टोला स्थित फुटबॉल मैदान में आयोजित 15 दिवसीय 43वें फुटबॉल चैंपियनशिप एवं खेलकूद प्रतियोगिता के पांचवें मुकाबले में 'आदिवासी यूनाइटेड क्लब मरियम नगर पूर्णिया' ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 'बागडोगरा केएफसी वेस्ट बंगाल' को 6-0 के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी.

गोलों की बरसात: दिलीप मुर्मू ने दागे 4 गोल

मैच की शुरुआत से ही आदिवासी यूनाइटेड क्लब मरियम नगर की टीम ने आक्रामक रुख अपनाए रखा:

  • 17वां मिनट: जर्सी नंबर 10 दिलीप मुर्मू ने टीम का खाता खोलते हुए पहला गोल किया.
  • 22वां मिनट: जर्सी नंबर 07 अजय मरांडी ने दूसरा गोल दागकर बढ़त 2-0 कर दी.
  • 28वां मिनट: दिलीप मुर्मू ने व्यक्तिगत दूसरा और टीम का तीसरा गोल दागा.
  • हाफ टाइम के बाद (7वां मिनट): दिलीप मुर्मू ने अपनी हैटट्रिक पूरी करते हुए चौथा गोल किया.
  • इसके बाद: लेखक मुर्मू ने पांचवां गोल और दिलीप मुर्मू ने छठा गोल करके टीम को 6-0 से शानदार जीत दिला दी.

दिलीप मुर्मू बने 'मैन ऑफ द मैच'

मैच में 4 गोल दागकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आदिवासी यूनाइटेड क्लब के खिलाड़ी दिलीप मुर्मू को 'मैन ऑफ द मैच' घोषित किया गया. पुलिस पदाधिकारी सत्यनारायण सोरेन ने उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया.

  • मैच ऑफिशियल (रेफरी): मुख्य निर्णायक राहुल तिर्की, रजनीश कुमार पांडेय, राजेश मुर्मू, हर्षित आनंद और अभिषेक मिश्रा थे.
  • कमेंटेटर व मीडिया: संजय सोरेन, शुभम आनंद, टिंकू बाड़ा व प्रवीण ने कमेंट्री की. फोटो क्रेडिट विष्णु सोरेन, प्रिंस तिर्की, सिमोन तिग्गा और जैकस को दिया गया.

गुरुवार को होगा नेपाल और सीसाबाड़ी के बीच मुकाबला

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के तहत गुरुवार को 'चला आओ स्पोर्टिंग क्लब सीसाबाड़ी पूर्णिया' और 'गोरखा यूनाइटेड एफसी नेपाल' के बीच रोमांचक मैच खेला जाएगा.

आयोजन के अवसर पर मुख्य अतिथि ब्रजकिशोर उर्फ बंटू यादव, गुनेश्वर उरांव, लक्मी उरांव, तलेश्वर टुडू, महेन्दर उरांव, योगेंदर उरांव सहित संयोजक मायाराम उरांव, सह संयोजक हरी कुजूर, अध्यक्ष बीरेंद्र उरांव, उपाध्यक्ष विक्रम तिर्की व रविशंकर हेम्ब्रम, महासचिव नवीन लकड़ा, सचिव रावण उरांव, कोषाध्यक्ष मुकेश कुजुर, प्रवक्ता सुमित लकड़ा, मीडिया प्रभारी नाथु उरांव व प्रीतम लकड़ा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकास वर्मा

विकास वर्मा प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >