मिल्लिया इंस्टीट्यूट में अडानी सीमेंट का कैंपस चयन, 100 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

पूर्णिया के मिल्लिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में अडानी सीमेंट द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन, 100 से अधिक छात्रों ने लिया हिस्सा।

पूर्णिया : विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मिल्लिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रामबाग, पूर्णिया में अडानी सीमेंट कंपनी की ओर से कैंपस चयन कार्यक्रम आयोजित किया गया. कंपनी की टीम ने 20 सितंबर को संस्थान परिसर पहुंचकर विद्यार्थियों के लिए चयन प्रक्रिया शुरू की. इसमें 100 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया.

कैंपस चयन के दौरान सिविल इंजीनियरिंग शाखा के विद्यार्थियों ने रोजगार के अवसर का लाभ उठाते हुए विभिन्न चरणों में भाग लिया. चयन प्रक्रिया को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया.

संस्थान के प्राचार्य डॉ. साकिब शकील ने कहा कि मिल्लिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है. अडानी सीमेंट जैसी प्रतिष्ठित कंपनी का संस्थान में कैंपस चयन के लिए पहुंचना विद्यार्थियों की प्रतिभा और संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता में कंपनी के विश्वास को दर्शाता है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि इस चयन प्रक्रिया के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने करियर में आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा.

प्रशिक्षण एवं चयन पदाधिकारी प्रो. ओबैदुर रहमान ने कहा कि चयन प्रक्रिया में 100 से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी से पता चलता है कि छात्र रोजगार के अवसरों को लेकर जागरूक और उत्साहित हैं. संस्थान की ओर से विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >