केनगर. पूर्व में केनगर रेलवे ढाला के समीप एक राहगीर से लू पाट कर फरार चल रहे एक अभियुक्त को रविवार को केनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वही दूसरी ओर केनगर थाना पुलिस ने शनिवार को संध्या गश्ती के दौरान अलग अलग स्थान पर से शराब के नशे में हो हंगामा करते हुए दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि 28 सितम्बर 2025 को केनगर रेलवे ढाला के पास एक राहगीर से लूटपाट मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त जिले के डगरुआ थाना अंतर्गत बभनी गांव निवासी बंटी कुमार साह को गिरफ्तार किया गया. बताया कि इस घटना में कुल 4 वांछित अभियुक्त शामिल थे. जिसमें तीन अपराधी को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. उन्होंने बताया कि वांछित अभियुक्त एवं अन्य दो शराब पियक्कड समेत कुल 3 आरोपितों को आवश्यक कार्रवाई करने के बाद रविवार को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया है.
लूटपाट का आरोपित व दो शराबी गिरफ्तार
केनगर
