पूर्णिया. सहायक खजांची थाना अंतर्गत फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी पुलिस द्वारा चोरी की एक स्कूटी, एक मोबाईल एवं अन्य सामानों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त राहुल कुमार, पिता विनोद साह, साकिन शिवनगर, थाना केहाट का है. गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. उक्त जानकारी टीओपी प्रभारी राजनंदनी ने दी.
चोरी के स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार
पूर्णिया
