एसबीआई ने ऋण-रक्षा दावे का निबटारा कर बंद किया खाता
होम लोन ग्राहकों के लिए वित्तीय सुरक्षा का मजबूत कवच है ऋण रक्षा
होम लोन ग्राहकों के लिए वित्तीय सुरक्षा का मजबूत कवच है ऋण रक्षा
पूर्णिया. ग्राहकों के प्रति अपनी संवेदनशीला और प्रतिबद्धता को दोहराते हुए भारतीय स्टेट बैंक ने एस एम ई गुलाबबाग शाखा से जुड़े दिवंगत होम लोन ऋणी दिनेश पंडित के एसबीआई ऋण-रक्षा दावे का सफलतापूर्वक निपटारा किया. इसके तहत कुल 28.64 लाख की दावा राशि के माध्यम से 27.21 लाख का संपूर्ण बकाया ऋण चुकता कर खाता बंद कर दिया गया और शेष 1.43 लाख की राशि नामांकित व्यक्ति के खाते में हस्तांतरित की गयी. होम लोन सेंटर में बुधवार 29 अप्रैल को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान, बैंक अधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और आवश्यक औपचारिकताओं के बाद उन्हें घर के मूल दस्तावेज सौंप दिये. इस अवसर पर पूर्णिया होम लोन सेंटर के सहायक महाप्रबंधक मिथिलेश कुमार, शशि भूषण कुमार, मुख्य प्रबंधक, क्रेडिट एवं एनपीए, आरबीओ पूर्णिया और पल्लवी भारती क्षेत्र अधिकारी, एसएमई गुलाबबाग उपस्थित रहे. वर्तमान में, होम लोन सेंटर पूर्णिया 80 प्रतिशत ऋण-रक्षा कवरेज के साथ पूरे सर्कल में अग्रणी है और बैंक का लक्ष्य शत प्रतिशत ऋणियों को इस सुरक्षा कवच से जोड़ना है.